हैवानियत की हद पार… बाप ने ही लूट ली बेटी की अस्मत! जानें पूरा मामला

उत्तराखंड में एक बार फिर एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले बाप ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज का है। पीड़िता ने बताया कि साल 2010 में उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। मां की शादी के बाद वह सौतेलें बाप, सागें भाई और बहन के साथ सितारगंज के एक गांव में रहने लगी।

साल 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई। साल 2019 में मां की मौत हो गई। मां की मौत होने के बाद भाई नानकमत्ता चला गया और वहीं रहकर पढ़ाई करने लगा।

इधर, घर में अब वह अपने सौतेलें बाप के साथ रहने लगी। एक दिन उसके सौतेले बाप ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। फिर, उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई।

फिर, साल 2021 में उसने यूपी निवासी एक युवक से शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गई। शादी के बाद एक दिन जब वह अपने मायके आई। तो वहां उसके सौतेले बाप ने उसके साथ छेड़ाखानी की। तो उसने पति से इसकी शिकायत की। सामाजिक बदनामी के डर से उसने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं कराई।

फिर, 11 जनवरी 2026 को पीड़िता के पति की मौत हो गई। आरोप लगाया कि 21 जनवरी 2026 को जब पीड़िता ससुराल में अपने बच्चों को दूध पिला रही थी। तब उसका सौतेला बाप ने कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता को फोन-मैसेज कर परेशान कर रहा है। वहीं, मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *