हल्द्वानी की युवती का अपहरण, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

मुखानी में दर्जी की दुकान चलाने वाले रहमत पर परिवार का आरोप, दुकान के पास रहने वाली सुमन जाती थी रहमत से सिलाई सीखने।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थानाक्षेत्र में दर्जी की दुकान चलाने वाले रहमत 45 साल पर अपनी ही 19 साल की शिष्या को लेकर फरार करने का आरोप है घटना सामने आने के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग थाने पहुंच गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *