देहरादून में “द केरला स्टोरी 2” की स्पेशल स्क्रीनिंग, सीएम धामी रहे मुख्य अतिथि

मंगलवार को माॅल ऑफ देहरादून में भाजपा युवा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केरल चुनाव प्रभारी रोहन सहगल द्वारा विशेष स्क्रीनिंग में आयोजित फिल्म “द केरला स्टोरी 2” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। स्क्रीनिंग में 400 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सीएम धामी ने फिल्म के विषय को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की फिल्में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में उठाए गए मुद्दे समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हैं, जिन पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे विषयों पर सजग रहें और सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बनाएं।

रोहन सहगल ने कहा कि राज्य सरकार समाज में जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, राज्यमंत्री गीता खन्ना, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपुल मैंदोली सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्रायें उपस्थित रहीं। सभी ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *